आंवला के फायदे आंवले के रोजाना सेवन से दूर हो जाते हैं ये रोग, ये हैं उनके नाम
आंवला के फायदे
- आंवला का सेवन करने से आपको कभी भी त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन्स या मुंहासे नहीं होंगे। इससे बालों की सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
- आपको बता दें कि आंवले का सेवन लोग आंखों की रोशनी बढ़ाने, बालों को झड़ने और टूटने से बचाने और चेहरे पर चमक लाने के लिए करते हैं। विटामिन सी से भरपूर यह इन तीनों समस्याओं को दूर करता है।
- आंवला का प्रयोग यूरिन इन्फेक्शन को रोकने के लिए भी किया जाता है, यह यूरिन की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। वहीं, आंवला अपच की समस्या से भी निजात दिलाता है।
अगर नाखून के आसपास की त्वचा हो गई है खुरदरी तो इसे हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बिल्कुल नहीं होगा दर्द
- खाली पेट आंवले का सेवन शरीर को ठीक से डिटॉक्स करता है। मेटाबॉलिज्म और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। आंवले का पानी पीने से वजन भी नियंत्रित रहता है।
आंवला कब नहीं खाना चाहिए ?
- सर्दी खांसी होने पर भी इसे नहीं लेना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। इस वजह से यह शरीर के तापमान को खराब कर देता है। इसे त्रिफला के रूप में शहद और गर्म पानी के साथ सेवन किया जाता है।
- अगर आपकी किसी भी तरह की सर्जरी हो रही है तो इसे बिल्कुल भी ना खाएं। क्योंकि इसके थक्कारोधी गुण ब्लीडिंग की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए ऑपरेशन के दो हफ्ते पहले से ही आंवला खाना बंद कर दें।
- लो ब्लड शुगर होने पर भी आंवला नहीं लेना चाहिए। इससे हाइपोग्लाइकेमिया का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, अंग्रेजी दवाएं लेने वाले लोगों को बिना डॉक्टरी सलाह के इन्हें नहीं लेना चाहिए।
आंवला एक पोषक फल है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह विटामिन सी, पोटैशियम, लौह जैसे जरूरी खनिज पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने, कैंसर के खतरे से बचाव, दिल की स्वस्थता और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
इसके अलावा, आंवले में रक्तचाप को कम करने वाली और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने वाली एंटी-इंफ्लैमेटरी और एंटी-ऑक्सिडेंट गुणवत्ताओं के होते हैं। आंवले का नियमित सेवन करने से सम्पूर्ण स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें :–
कीवी एक सुपरफूड है, लेकिन क्या आप इसे खाने के नुकसान जानते हैं?