कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले 10 हाई फाइबर वाले आहार के फायदे

आइये जानते हैं कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले 10 हाई फाइबर वाले आहार के फायदे

सर्दियों के मौसम में लोग कम पानी पीते हैं और ज्यादा गर्म मसाले खाने की वजह से कई बार बाउल मूमेंट प्रभावित हो जाता है जिसकी वजह से कब्ज की शिकायत हो जाती है। वैज्ञानिक भाषा में कब्ज की परेशानी उस स्थिति में कहा जाता है जब कोई व्यक्ति एक सप्ताह में तीन से कम बार मल का त्याग करें यानी तब उसे कब्ज की समस्या है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपने डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। हाई फाइबर युक्त चीजों को खाने से मल त्याग की फ्रीक्वेंसी में सुधार हो जाता है और पुराने से पुराने कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है।

क्या होते हैं हाई फाइबर फूड :-

हाई फाइबर फूड के बारे में डाइटिशियन डेलनाज टी चंदुवादिया का कहना है कि फाइबर युक्त चीजों को खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ शरीर की कई सारी परेशानियों में फायदा मिलता है। यह हमारे गट हेल्थ के लिए तो फायदेमंद होते ही हैं साथ ही यह ब्लड शुगर को भी कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं फाइबर युक्त फूड के फायदे के बारे –

फाइबर युक्त चीजो के फायदे

कब्ज और पेट से जुड़ी समस्या में राहत :-

जिन लोगों को कब्ज से जुड़ी और पेट से जुड़ी समस्या रहती है जैसे कि पेट फूलने की समस्या, गैस बनने की समस्या तो उन लोगों को हाई फाइबर युक्त खाना ठीक रहता है। इससे उनका बाउल मूवमेंट भी ठीक ढंग से काम करता है और मल त्याग आसानी से होता है। फाइबर हमारे शरीर की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से करने में मदद करता है। इससे खाना को आसानी से बचाने में मदद मिलती है और खाना पचाने की क्रिया सही ढंग से काम करती है।

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करना :-

फाइबर युक्त खाने के कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। फाइबर युक्त खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम बेहद कम हो जाता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। फाइबर युक्त आहार लेने से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है। जब शरीर के अंदर दूषित पदार्थ जाते हैं तो फाइबर युक्त आहार का सेवन दूषित पदार्थों को शरीर के अंदर से अलग करने का काम करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल के घटने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

अक्सर देखा जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को कब्ज से जुड़ी परेशानी रहती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को फाइबर युक्त भोजन करना फायदेमंद होता है। इससे मल त्याग में आसानी होती है और ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।

गट बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद :-

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को छिलके सहित उपयोग में लाया जाता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक तरह से कह लें कि यह फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ न हजम होने वाले खाने का ही एक हिस्सा होते हैं लेकिन यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए इन्हें रफेज के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें : पेट की गैस हो सकती है जानलेवा, न करें अनदेखी, राहत पाने के लिए अपनाएं ये रामबाण घरेलू नुस्खे

यह गट बैक्टीरिया के लिए बेहतर ढंग से काम करते हैं और प्रबायोटेक के रूप में गट बैक्टीरिया के विकास को और ज्यादा बढ़ाते हैं, यह प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और मल त्याग को आसान बनाने का काम करते हैं।

कब से कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले फाइबर युक्त आहार :-

दाल और साबुत अनाज –

डाइट में दाले और साबुत अनाज को शामिल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होते हैं और डाइजेशन में मदद करते हैं। इसके लिए होल ग्रेन फूड का सेवन किया जा सकता है। यह पाचन को आसान बनाने के साथ ही विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करने का काम करते हैं। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन लोगों को मूंग की दाल का सेवन करना फायदेमंद होता है क्योंकि मूंग की दाल में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है और यह कब्ज से भी छुटकारा दिलाती है। मूंग के अलावा अरहर की दाल को भी अपने डाइट में शामिल किया जा सकता है।

ब्राउन राइस –

होल ग्रेन राइस में पॉलिश राइस न होने से उनको खाने से कब्ज से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद मिलती है। इसके लिए ब्राउन राइस या फिर पुराना चावल खाया जा सकता है क्योंकि इनमें ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है और यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करते है।

ओट्स –

ओट्स में बीटा ग्लूटेन नाम का फाइबर पाया जाता है यह बाउल मूवमेंट को ठीक कर के मल त्याग में मदद करने का काम करता है। ओट्स में पाए जाने वाला अधुलनशील फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत मदद करता है। ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी कांप्लेक्स और मैग्नीशियम भी पाया जाता है और यह तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन –

हरी पत्तेदार सब्जियों में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। यह शरीर के अंदर से टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह शरीर के अंदर पानी को सोख कर रसदार और जिलेटिन जैसा बना देते हैं और स्टोन में बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं।

यह घुलनशील फाइबर डाइजेशन टेक्स्ट को साफ करने का काम करते हैं इससे कब्ज की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसलिए अपने डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा लेना चाहिए। ठंड के मौसम में पालक, बंदगोभी, मेथी, बथुआ आदि का सेवन किया जा सकता है। यह आसानी से मिल जाते हैं।

सलाद –

कच्ची कच्ची सब्जियों और फलों से बनाया गया सलाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह हमारे भोजन को सही ढंग से पचने में मदद करते हैं और फल का जूस बाउल मोमेंट को भी बेहतर करते हैं।

रागी –

जिन लोगों को लंबे समय से कब्जे से जुड़ी परेशानी रहती है। उन लोगों को रागी का सेवन करना फायदेमंद होता है। रागी में डायरेक्टरी फाइबर पाया जाता है।

यह भी पढ़ें : पेट दर्द और आंत में जलन हो सकता है अल्सर का लक्षण, आइए जानते हैं अल्सर के इलाज के घरेलू नुस्खे के बारे में

यह पाचन को ठीक करने और पेट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। रागी में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ ही कब्ज की समस्या को कम करता है। खाने के गेहूं की रोटी की जगह पर रागी की रोटी खाना फायदेमंद होता है।

अंकुरित अनाज –

अपने डाइट में अंकुरित चीजों में अंकुरित चना, अंकुरित मूंग खाना फायदेमंद होता है। इससे कब्ज और गैस बनने की समस्या से राहत मिलती है। इससे डाइजेशन बेहतर हो जाता है और यह शरीर के अंदर जाकर यहां शरीर को डिटॉक्स करके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है।

जड़ वाली सब्जियां –

फाइबर युक्त आहार के लिए जड़ वाली सब्जियां जैसे की मूली, शलजम, गाजर, चुकंदर को लेना फायदेमंद होता है। यह पेट में वेस्ट प्रोडक्ट को तेजी से बाहर निकालने के साथ ही शरीर को विभिन्न पोषक तत्व जैसे कि विटामिन, मिनरल, गट बैक्टीरिया को बेहतर करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

मक्का –

मक्का हमारे हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है इसमें फाइबर होता है जो कि मलाशय में जमी गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। उबली हुई मक्का खाने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। गर्भवती महिलाओं के लिए मक्के का सेवन करना फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन बी और कैल्शियम पाया जाता है।

पपीता –

पपीते में विटामिन ए पोटैशियम से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पपीता एक रेशेदार फल होने की वजह से यह आंतों की सफाई करने का काम करता है। जिन लोगों को पुरानी कब्ज की समस्या है उन लोगों को पपीते का सेवन नियमित रूप से करना फायदेमंद होता है। खाली पेट सुबह के समय पपीता खाने से पाचन तंत्र सुधारने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।

संतरा  –

संतरा खाना या संतरे का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है इससे कब्ज से छुटकारा मिलता है क्योंकि संतरे में विटामिन सी, मिनरल और डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। कब्ज से राहत दिलाने में संतरे का जूस एक बेहतर विकल्प माना जाता है। रोजाना एक संतरा खाने से बाउल मूवमेंट में सुधार होता है और कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है।

अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं और अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना है और पेट को साफ रखना है तो अपने डाइट में इन 10 हाई फाइबर युक्त चीजों को जरूर से शामिल करें और कब्ज से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाएं कब्ज की समस्या से दूर रहने के लिए तेल और मसालेदार चीजों का सेवन कम से कम करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिये।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *