एंजेलिना जोली ब्रैड पिट से अलग होकर क्यों उससे दूर नहीं जा सकी

एंजेलिना जोली ब्रैड पिट से अलग होकर क्यों उससे दूर नहीं जा सकी

ब्रैंजलिना नाम से मशहूर ब्रेंड पिट और एंजेला जोली की ग्लैमरस जोड़ी ने जब अलग होने का फैसला उनके फैंस के लिए एक सदमे जैसा था। 5 साल तक दोनों अलग-अलग रहे लेकिन इसके बावजूद एक दूसरे से दूर नही हो सके।

क्योंकि इनके बच्चों ने इन्हें कभी एक दूसरे से दूर होने ही नही दिया। एंजेला जोली ने बच्चों की वजह से अपने पति के घर के करीब अपना नया घर लिया।

हर दिन दुनिया घूमने की इच्छा को किनारे रखकर दोनों ने बच्चों पर ध्यान देना शुरू कर दिया। 5 साल तक दोनों ने बच्चों पर ही अपना सारा फोकस दिया।

मालूम हो कि साल 2016 में इस जोड़ी के अलग होने पर कई तरह के विवादों का दौर चला। हॉलीवुड की इस फिल्मी जोड़ी के बीच बच्चों की देखरेख का मामला सबसे ज्यादा विवाद का विषय रहा।

यह मामला आज भी अदालत में विचाराधीन है। एंजेला जोली और ब्रैड पिट के रिश्ते में आई खटास ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

दोनों ने अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर अदालत का रुख किया। दोनो ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की।

हाल में ही एक इंटरव्यू में अमेरिकी अभिनेत्री एंजिला जोली ने अपने पति ब्रेंड पिट से अलग होने के बाद अपनी जिंदगी में घटी कई महत्वपूर्ण बातों की चर्चा की।

उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि कई सामाजिक और संयुक्त राष्ट्र के संगठन से जुड़कर किये गए मानवीय प्रयास भी काफी चर्चा में रहे।

अपने ग्लैमरस और एक्शन सीन से फैंस को आकर्षित करने वाली अभिनेत्री एंजिला जोली सामाजिक कार्यों एवं मानवीय प्रयासों में भी सक्रिय रहती हैं और चर्चा में बनी रहती हैं।

एंजिला जोली से जब उनके नए घर के अनुभव के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि वह एक ऐसा घर चाहती थी जो ब्रैंड पिट यानी कि बच्चों के पिता के घर के नजदीक हो।

यह घर उनके घर से बस 5 मिनट की दूरी पर हो। अपने नए घर के बारे में वह बताती हैं कि उनके घर में कोई एंटरटेनमेंट रूम नहीं है। आस पास बहुत सारे रास्ते और खाली जगह है। जहां पर टहला और चिंतन मनन किया जा सकता है।

एंजिला के अनुसार इस तरह के घर में रहना वो भी कोरोना वायरस महामारी के दौर में एक सौभाग्यशाली होने जैसा है।

अपनी दिनचर्या के बारे में एंजिला जोली बताते हैं कि उन्हें कभी भी एक जगह पर शांत बैठने की आदत नही है।

यह भी पढ़ें :आइए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ उन अभिनेताओं को जो उम्रदराज होने के बाद भी आज भी युवा लगते हैं

वह शुरू से ही बच्चे चाहती थी। मां बनना चाहती थी। वह कहती है मैंने इसके लिए कुछ अलग तरीके से कल्पना कर रखी थी। मैंने एक पारंपरिक मां के रूप में खुद की कल्पना नही की थी।

उन्हें लगता है कि मुझ में पारंपरिक मां बनने का गुण ही नही है। जब उनसे ब्रैंड पिट से अलगाव की बात पूछी गई कि क्या वह ब्रैंड पिट से अलग होने के बाद अपनी निजी जिंदगी में खुश है?

तो उन्होंने कहा मुझे नही मालूम। बीते कुछ साल बेहद कठिन थे। मैने अपने परिवार को संभालने पर ज्यादा ध्यान दिया। अब मेहनत रंग ला रही है। ऐसा लग रहा है जैसे बर्फ पिघल रही है।

मानो मेरे शरीर में दोबारा से जाना आ गई है। जिंदगी के इस सफर में अब मै वह नही हूं। लेकिन मै वहाँ जरूर पहुंच जाऊंगी और मै इसकी तैयारी कर रही हूं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *