चॉकलेट खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि चॉकलेट खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। जैसे की हम सब जानते हैं कोरोना वायरस महामारी के दौर में स्वास्थ्य विशेषज्ञ इम्यूनिटी को बढ़ाने करने की सलाह दे रहे हैं।
हाल में हुए एक शोध ने दावा किया है कि चॉकलेट के सेवन से नेचुरल तरीके से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी बताया है कि अगर एक सीमित मात्रा में चॉकलेट का सेवन नियमित तौर से किया जाए तभी यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
आइए जानते हैं चॉकलेट खाने के फायदे :-
मानसिक तनाव से राहत :-
शोधकर्ताओं का कहना है कि चॉकलेट की एक सीमित मात्र का नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है साथ ही इससे मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए सीमित मात्रा में चॉकलेट का सेवन नियमित रूप से करें।
हार्ट के लिए फायदेमंद :-
यूरोपीयन सोसायटी आफ कार्डियोलॉजिस्ट के शोधकर्ताओं का कहना है कि चॉकलेट का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। हालांकि यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि चॉकलेट का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करें। बहुत ज्यादा में मात्रा में चॉकलेट का सेवन नुकसानदेय भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें : हार्ट अटैक होने की बड़ी वजह, पश्चिमी खानपान और ज्यादा चीनी वाले खाने
बढ़ती उम्र के असर को कम करना :-
चॉकलेट का नियमित सेवन करने से बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नजर नहीं आता है। वैज्ञानिकों के अनुसार क्योंकि चॉकलेट मे कोको फ़्लैवनॉल नामक तत्व पाया जाता है और इसी की वजह से चॉकलेट का सेवन करने से बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर जल्दी दिखाई नहीं पड़ता है और चेहरा जवां बना रहता है।
यह भी पढ़ें : हँस कर और दूसरों को हंसा कर रह सकते है सेहतमंद
रोचक बातें :-
- चॉकलेट के इतिहास की बात करें तो ऐसा कहा जाता है कि चॉकलेट का इतिहास करीब 4 हजार साल पुराना है।
- सबसे पहले चॉकलेट खाने की शुरुआत इतिहासकारों के अनुसार मेक्सिको और मिडिल अमेरिका के लोगों के बीच हुई थी।
- ऐसा बताया जाता है कि चॉकलेट बनाने वाले कोकोआ का पेड़ सबसे पहले अमेरिका के जंगल में ही पाए जाते थे और इसलिए वहीं से चॉकलेट पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुआ।
- कहते हैं कि चॉकलेट का स्वाद पहले शुरू शुरू में तीखा होता था अब इसे स्वादिष्ट बना दिया गया है।
- आज चॉकलेट हर उम्र के लोगों को पसंद है, बूढा हो,बच्चा हो या फिर युवा हर किसी को चॉकलेट खाना पसंद होता है, आज के समय में तो पूरी दुनिया में चॉकलेट एक पसंदीदा खाद्य पदार्थ के रूप में जाना जाता है।
- मालूम हो कि चॉकलेट बनाने की पहली मशीन स्पेन के बार्सिलोना में 1780 में स्थापित हुई थी।
- एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में उत्पादित होने वाले कुल बादाम का 40% भाग बादाम सिर्फ चॉकलेट बनाने में ही इस्तेमाल हो जाता है।
- क्योंकि चॉकलेट कोकोआ के पेड़ के बीज से बनाया जाता है और इसका स्वाद बेहद कड़वा होता है,इसलिए जब चॉकलेट बनाई जाने लगती है तब इसमें स्वाद के लिए चीनी और कई सारी चीजों को मिलाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जाता है।
- वर्तमान समय में दुनिया में करीब 70% कोकोआ का उत्पादन केवल अफ्रीका में होता है
- एक कोकोआ का पेड़ 4 से 5 साल के बाद बीजों का उत्पादन शुरू करता है और करीब 25 साल तक बीज का उत्पादन करता है।