आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां पेट्रोल की कीमत है पानी के बराबर

आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां पेट्रोल की कीमत है पानी के बराबर

हमारे देश में दिन-ब-दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। जिससे आम जनता परेशान हो रही है। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹100 तक पहुंच गई है।

पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही इस वृद्धि से हर कोई परेशान है। कुछ लोग उसे राजनीतिक करार दे रहे हैं तो कहीं निजी करण का विरोध किया जा रहा है।

सरकार तेल की कीमतों को घटाने पर लगातार चर्चा कर रही है। लेकिन फिर भी तेल की कीमतें कम नही हो रही है। लेकिन आज भी दुनिया में ऐसे कई देश है जहां पेट्रोल की कीमत पानी के बराबर है –

वेनेजुएला :-

ग्लोबल पैट्रोल प्राइसेज के द्वारा जारी किए गए हाल के ही आंकड़े के अनुसार दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेज़ुएला में मिलता है। यहां पेट्रोल की कीमत 1.45 रुपए प्रति लीटर है।

जबकि हमारे यहां पानी की इतनी कीमत होती है। मालूम हो कि वेनेजुएला में साल 2018 तक पेट्रोल की कीमत 67 पैसे थी। यानी कि ₹1 से भी कम में पेट्रोल बिक रहा था।

बता दें कि वेनेजुएला एक ऐसा देश है जहां पर कुछ सालों से आर्थिक संकट से लोग जूझ रहे हैं। यह देश कई सालों से आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

हालांकि इस देश में धरती का सबसे बड़ा तेल भंडार मौजूद है। यही वजह है कि अर्थव्यवस्था में गंभीर आर्थिक संकट के बावजूद यहां की सरकार ईंधन पर सब्सिडी दे देती है और यही वजह है कि यहां पर पेट्रोल की कीमत पानी के बराबर है।

ईरान :-

वेनेज़ुएला ही अकेला देश नही है जहां पर पेट्रोल की कीमत पानी के बराबर है। वेनेज़ुएला के बाद दूससे नंबर पर है ईरान। ईरान में पेट्रोल की कीमत 4.50 रुपए प्रति लीटर है।

ईरान दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में एक है। यह दुनिया के कई देशों को तेल निर्यात करता है। हालांकि वेनेज़ुएला की तुलना में ईरान में पेट्रोल की कीमत काफी ज्यादा है।

दक्षिण पश्चिमी अंगोला :- 

वेनेजुएला की  के बाद तीसरे नंबर पर दक्षिण पश्चिमी अफ्रीका का देश अंगोला। यह देश काफी छोटा है और अटलांटिक महासागर से सटा हुआ है। लेकिन ईंधन और सोने जैसे बहुमूल्य धातुओं का भंडार इस देश में है।

यह भी पढ़ें :आइए जानते हैं क्यों कहा जाता है चीन की दीवार को दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान

यही वजह है कि यह नाम हमेशा से चर्चित रहता है। अंगोला में पेट्रोल बेहद सस्ता है हालांकि ईरान और वेनेजुएला से यहां की कीमत अधिक कही जा सकती है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 17.82 रुपए के बराबर है।

कुवैत :-

चौथे नंबर पर है कुवैत। कुवैत में भी पेट्रोल की कीमत काफी कम है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.26 रुपए है। बता दें कुवैत की तरह अन्य लगभग सभी खाड़ी देशों में पेट्रोल की कीमत कम है क्योंकि यह सभी खाड़ी देश दुनिया में ऊर्जा स्त्रोत का केंद्र बने हुए हैं।

इन खाड़ी देशों के द्वारा ही दुनिया के अन्य देशों में पेट्रोल डीजल का निर्यात किया जाता है। यहां पर तेल के बड़े-बड़े भंडार हैं। जिसकी वजह से यह देश दुनिया के अन्य देशों को अपना तेल बेच कर काफी अमीर हो गए हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *