आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के इतिहास और इससे जुड़ी रोचक जानकारी
किसी भी शहर या जगह के बारे में जानने के लिए उसके इतिहास को जानना बेहद जरूरी है और इतिहास को जानने के लिए उसकी जड़ों तक पहुंचना होता है।
लेकिन आजकल लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वह किसी विशेष जगह के बारे में विस्तृत अध्ययन करें। ऐसे में संग्रहालय जाना एक बेहतर विकल्प है।
लोग संग्रहालय से किसी भी वस्तु या जगह के बारे में आसानी से जान सकते हैं, उसके इतिहास के बारे में जान सकते हैं और उससे जुड़े अन्य बातों के बारे में भी आसानी से जान सकते हैं।
संग्रहालय में इस तरह की बातों को बखूबी संजो कर रखा जाता है। दुनिया भर के संग्रहालय की यही खूबी होती है। हर साल लोगों को जागरूक करने के लिए 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। आज हम जानेंगे अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास और इससे जुड़ी रोचक बातें।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास –
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई को मनाया जाता है। दुनिया भर में इस दिवस को मनाने का विचार सबसे पहले इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम के दिमाग में आया था।
कहा जाता है कि उसके बाद ही इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 1977 में मनाया गया था। आज दुनिया भर में कई सारे संग्रहालय मौजूद हैं।
पर्यटक अगर कहीं भी घूमने जाते हैं तो वहां पर मौजूद संग्रहालय को भी देखने जरूर जाते हैं। पिछले कई सालों से कई देशों में संग्रहालय में टिकट भी नहीं लगता है। ऐसे में पर्यटक फ्री में उसे संग्रहालय में जाकर देख सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2021 की थीम –
हर साल अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस एक विशेष थीम पर मनाया जाता है। यह थीम इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम के द्वारा जारी की जाती है। साल 2021 के लिए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम है- संग्रहालय का भविष्य पुर्नकल्पना और संरक्षण थी।
इस थीम को ध्यान में रखकर अलग-अलग देशों ने अपने यहां संग्रहालय के लिए पूरे साल काम करते हैं और लोगों का रुझान संग्रहालय की तरफ बढ़ाने की कोशिश करते हैं।
ऑनलाइन संग्रहालय विजिट :-
इस टेक्नोलॉजी के दौर में अब लोग संग्रहालय कर विजिट ऑनलाइन भी कर सकते हैं। गूगल पर कई सारे संग्रहालय है जहाँ ऑनलाइन टूर करवाए जा रहे हैं। ऐसे में इस अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर आप भी ऑनलाइन टूर करके संग्रहालय विजिट कर सकते हैं।
कोरोना वायरस महामारी के दौर में देश विदेश कहीं पर भी संग्रहालय में जाना फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में लोग घर बैठे संग्रहालय का ऑनलाइन टूर करके उन्हें देख सकते हैं।
ऑनलाइन म्यूजियम दौर में भारत के किसी भी सरकार की देखरेख में आने वाले संग्रहालय का विजिट किया जा सकता है और इसके लिए कोई टिकट भी नहीं लगता है।
भारत का पहला संग्रहालय सन 1814 में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल जिसे वर्तमान समय में 1 पार्क स्ट्रीट पर स्थित एशियाटिक सोसायटी की इमारत के तौर पर जाना जाता है, में भारत का पहला संग्रहालय स्थापित किया गया था।
यह संग्रहालय भारत का ही पहला संग्रहालय नहीं है बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा बहुप्रयोज्य संग्रहालय है।
गूगल पर इस संग्रहालय की अलग-अलग साइड स्व वर्चुअल टूर कराने की व्यवस्था है। आप भी ऑनलाइन इस संग्रहालय का टूर कर सकते हैं और अपनी जानकारियों में इजाफा कर सकते हैं।