डायबिटीज के मरीजों के लिए करौंदा

डायबिटीज के मरीजों के लिए करौंदा है बहुत फायदेमंद आइये जानते करौंदे के फायदे

डायबिटीज के मरीजों के लिए करौंदा बहुत फायदेमंद होता है। ये आकर में छोटे स्वाद में खट्टे होते है। वैसे तो इसका उपयोग सब्जी और चटनी बनाने में किया जाता है।

करौंदी को अंग्रेजी भाषा में ‘जस्मीड फ्लावर्ड’ कहा जाता है और वैज्ञानिक भाषा में जिसका नाम ‘कैरिसा कैरेट्स’ है। करौंदे का पौधा बहुत बड़ा नहीं होता है। यह छोटी-छोटी झाड़ियों के रूप में होता है और इसकी झाड़ियां कटीली होती हैं।

करौंदा वैसे भारत में दो तरह का पाया जाता है एक हरे रंग का और दूसरा सफेद रंग का दोनों ही पकने के बाद  गहरे भूरे लाल रंग में हो जाते हैं। क्योंकि करौंदे के पौधों की झाड़ियां कटीली होते हैं इसलिए इसको तोड़ते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है क्योंकि इसके काटे इतनी तेज होते हैं कि शरीर में गहरी खरोच बना देते हैं।

यह भी पढ़ें : काला नमक पेट की कई बीमारियों में है बेहद फायदेमंद

करौंदी का पौधा भारत के कुछ ही राज्यों में जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में पाया जाता है। देखने में करौंदा कच्चा रहने पर हरे रंग का होता है और पकने के बाद यह सफेद और गुलाबी रंग का हो जाता है।

यह गर्म तासीर का होता है साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। औषधीय गुण पाए जाने की वजह से यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें : आइए जाने तरबूज से होने वाले फायदे के बारे में

कहा जाता है कि करौंदा डायबिटीज के मरीजों के लिए एक वरदान की तरह है। आइए जानते हैं करौंदे से स्वास्थ्य को होने वाली लाभ के बारे में –

डायबिटीज में फायदेमंद :-

करौंदे का फल बरसात के मौसम का फल है जिसमें फूल मार्च के महीने में ही आ जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल के गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। एक शोध के अनुसार करौंदा टाइप टू के डायबिटीज मरीजों के लिए एक उपयोगी दवा की तरह है। रिसर्चगेट में छपी रिपोर्ट के अनुसार करौंदे से होने वाला फायदा आपको चौंका सकता है। इस शोध रिपोर्ट के अनुसार करोंदे का सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। इससे डायबिटीज होने का खतरा भी कम हो जाता है।

 संक्रमण से बचाना :-

करौंदे में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाने की वजह से यह कई तरह के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है, विशेष करके बरसात के मौसम में होने वाले संक्रामक, बीमारियां जैसे फ्लू, मलेरिया, बुखार में कराने का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

करौंदे के पत्ते का काढ़ा भी बनाया जाता है। बुखार में करौंदे के पत्ते का काढ़ा पीने से बुखार से जल्दी आराम मिल जाता है और इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है, क्योंकि इसकी पत्तियों में भी एंटीबैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद ;-

करौंदे का नियमित रूप से सेवन करने से पेट की समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। बहुत सारे लोगों को बरसात के मौसम में कब्ज की समस्या हो जाती है।

कब्ज की समस्या होने पर करौंदे की सब्जी या अचार का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या होने पर करौंदे के पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *