मनोज बाजपेयी को पहचान मिली ‘फूलन देवी’ की मदद से
बॉलीवुड में आज के जमाने में अभिनेय में सिक्का जमा चुके मनोज बाजपेयी बिहार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।
हिंदी सिनेमा में बिहार से कई तमाम कलाकार आए हैं। उनमे से एक मनोज बाजपाई का स्थान बेहद खास है। मनोज बाजपायी का जन्म पश्चिमी चंपारण के एक छोटे से गांव में हुआ था।
उनके पिता एक मामूली किसान थे। लेकिन मनोज बाजपेयी अपने संघर्ष से आज कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुके हैं। आज हम जानेंगे मनोज बाजपाई के जीवन से जुड़ी कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में
मनोज बाजपेई की शादी हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री शबाना रजा से हुई है। उनकी पत्नी को अब नेहा वाजपेई के नाम से लोग जानते हैं।
शबाना ने 1998 में “करीब” फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करी थी। इसके बाद उन्होंने आत्मा, मुस्कान, एहसास, एसिड फैक्ट्री जैसी कई फिल्मों में काम किया।
शबाना और मनोज बाजपेई की दोस्ती 1998 में हुई। उसी साल उनकी पहली फ़िल्म भी रिलीज हो गई थी। शबाना और मनोज बाजपेई ने 2006 में शादी थी और 2011 में इन्हें एक बेटी हुई।
मनोज बाजपाई के शुरुआती पढ़ाई उनके पैतृक जन्मस्थान पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय बेतिया के एक स्कूल में पढ़ाई की। कॉलेज की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चले गए। पहली बार वह बिना रेलवे टिकट के दिल्ली गए थे।
मनोज बाजपेई को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक रहा था। अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर को देखने के बाद से ही उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि वह बड़े होकर अभिनेता बनेंगे।
वह दिल्ली के प्रतिष्ठित नेशनल ड्रामा स्कूल में एडमिशन के लिए कोशिश किये। लेकिन हर बार बार फेल हुये। रियल लाइफ में उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “स्वाभिमान” के जरिए एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की।
इसके बाद बॉलीवुड में दस्यु सुंदरी फूलन देवी के जीवन पर बनी फिल्म “बैंडिट क्वीन” में उन्हें काम करने का अवसर मिला। इसमें उन्होंने फूलन देवी के सहयोगी डाकू का किरदार निभाया है।
2000 10 में आई फिल्म राजनीति में उनके किरदार वीरेंद्र प्रताप ने अभिनय ने उनकी एक अलग पहचान बना दी।
इस फिल्म के प्रीमियर शो के बाद कैटरीना कैफ अपनी सीट से उठकर मनोज बाजपेई के पैर छुए थे और कहा था कि उन्होंने ऐसी एक्टिंग पहले कभी नहीं देखी जैसे कि मनोज बाजपेई जी ने इस फिल्म में की है।
गैंगस आफ वासेपुर भाग 1 में मनोज बाजपेई ने सरदार खान के किरदार को निभाया है। इसे फिल्म समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था।
यह बातें आप नहीं जानते होंगे –
- मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार में हुआ था।
- राष्ट्रीय स्तर पर वाकई अवार्ड दे चुके हैं।
- मनोज बाजपेयी ने दो शादियां की है।
- पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया था। यह उस वक्त हुआ था जब वह संघर्ष कर रहे थे।
- दिल्ली के प्रतिष्ठित नेशनल ड्रामा स्कूल में उन्हें चौथे प्रयास में एंट्री मिली थी। लेकिन यह एंट्री उन्हें प्रशिक्षु के तौर पर नहीं बल्कि प्रशिक्षक के तौर पर मिली थी।