इंग्लैंड में एक गांव में है पैसे का पेड़ आइये जाने इसका रहस्य
यह पृथ्वी कई सारे रहस्तयो से भरी पड़ी है। कुछ रहस्य लोगो की मान्यताओं के चलते रिवाज बन गए है तो रहस्य प्रकृति द्वारा ही बने है और आज भी इस दुनिया मे कुछ ऐसे राह से जिनसे आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है और यह विज्ञान के लिए आज भी पहेली बना हुआ है।
ऐसे ही एक पहेली है पैसे के पेड़ की। दरअसल इंग्लैंड में पैसे का पेड़ देखने को मिओ जाता है। अब आप लोग यह सुनकर थोड़ा सा हैरान हो जाएंगे कि पैसे का भी पेड़ होता है।
क्योकि पैसा तो कमाया जाता है और इंसानों द्वारा ही बनाया जाता है फिर पैसे का पेड़ कैसे हो सकता है और हमारे समाज मे इसस्व जुड़ी एक कहावत प्रचलित है जिसे हम मे से हर कोई सुना होगा कि ‘पैसे पेड़ पर नही उगते’ लेकिन इस पैसे के पेड़ के बारे में जान कर कह सकते है कि इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें : आइये जाने उस देश के बारे में जहां बसता है “मिनी हिंदुस्तान”
ऐसे ही एक जगह इंग्लैंड में है जहां पर पेड़ को पैसे से लदा देखा जा सकता है। यह पेड़ इंग्लैंड के नार्थ वेल्स में स्थित है और इंग्लैंड के इस गांव का नाम है – पोर्टमीयरियन। यह पैसे का पेड़ यहाँ आने वाले पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है। इस पेड़ को मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है।
मनी ट्री का रहस्य :-
इंग्लैंड के इस गांव के स्थानीय लोगों का मानना है कि प्राचीन समय में लोग अपनी अच्छी किस्मत पाने के लिए पेड़ के तने में सिक्के डालकर बांधते थे। आज के समय में भी लोग अच्छे स्वास्थ्य के लिए पेड़ के तने में सिक्का बांधकर डालते हैं। कहा जाता है कि इस गांव में यदि कोई व्यक्ति कभी बीमार हो जाता है तब वह व्यक्तो सिक्के को पेड़ में बांध देता है तब वह पूरी तरीके से ठीक हो जाता है।
वहीं अगर कोई व्यक्ति पेड़ में लगे सिक्के को निकालने की कोशिश करता है तब वह व्यक्ति बीमार हो जाता है। इसके बारे में बताया जाता है कि यह प्रथा 17 वीं शताब्दी में इंग्लैंड में शुरू हुई थी। उस समय लोग कम मूल्य के सिक्कों को पेड़ों में लगाना शुरू किए थे।
यह भी पढ़ें : आखिर क्यों यूनान के अधिकतर घर नीले और सफेद रंग से रंगे जाते हैं ?
शुरू में लोगों का ऐसा मत था कि पेड़ के तने में सिक्के लगाने से उनका और उनके परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनकी किस्मत संवर जाएगी। धीरे धीरे यहां यह एक प्रथा का रूप धारण करके प्रचलन में आ गई और आज भी लोग इसका व्यापक रूप से पालन कर रहे हैं।
हालांकि आज भी यह रहस्य बना हुआ है कि पेड़ पर इस तरह से पैसा बांधने या चिपकाने से कितना फायदा होता है और यह उपाय कितना कारागार है। क्या वाकई ऐसे पेड़ में पैसे बांधने से किस्मत अच्छी हो जाती है और बीमारी ठीक हो जाती है या नही, यह रहस्य है।
बस लोग अपने विश्वास और आस्था के चलते इसका पालन सालो से करते आ रहे हैं। इस रहस्य के चलते यह जगह पर्यटन के तौर पर भी विकसित हो गई है।