जन्मदिन विशेष : रोहित शर्मा एक बेमिसाल क्रिकेटर

रोहित शर्मा एक बेमिसाल क्रिकेटर

ADVERTISEMENT

रोहित शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। रोहित शर्मा अपने बेहतरीन और बेमिसाल क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं। आज रोहित शर्मा की भारतीय टीम ने एक अलग ही पहचान है। लेकिन जब शुरू में रोहित शर्मा भारतीय टीम में आए थे तब लोग यही कह रहे थे कि कहीं विनोद कांबली की तरह इनका कैरियर की जल्दी ना खत्म हो जाए क्योंकि शुरू में ही लगता था कि रोहित शर्मा अपने ओरिजिनल क्रिकेट को नहीं खेल पाते हैं और बीच मे कही खो जाते है।

लेकिन यह बात उनके अंतर्मन को हमेशा से कचोट रही होगी और आत्म मंथन के जरिए रोहित शर्मा ने अपने आप को बदलने का फैसला किया होगा और इसी के साथ चीजें बदलने लगी और आज रोहित शर्मा को लोग हिटमैन के नाम से बुलाते हैं और उनके नाम इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। आज भारतीय टीम के इस बेहतरीन खिलाड़ी का जन्मदिन है।

ADVERTISEMENT

जी हां रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल को  नागपुर में हुआ था। यह मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले है। रोहित शर्मा को क्रिकेट कोच दिनेश लाल रहे हैं। मालूम हो कि दिनेश लाल खुद को सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर के शागिर्द बोलते हैं। आज रोहित शर्मा अपना 33 वां जन्मदिन मनाएंगे।

रोहित शर्मा का क्रिकेट कैरियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, एक वक्त ऐसा भी आया था जब रोहित शर्मा रन बनाने के लिए तरसते थे। लेकिन आज उनकी प्रतिभा और कौशल का हर कोई दीवाना है। रोहित शर्मा को पहचान 2007 के T20 विश्व कप से हुई लेकिन 2001 के विश्व कप में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली।

अगर बात आईपीएल की करे तो मुंबई इंडियंस की कप्तानी सबसे ज्यादा बार रोहित शर्मा के कंधे पर ही आई है और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। रोहित शर्मा ने 26 साल की उम्र में कोलकाता में अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की थी। रोहित शर्मा ने अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था और अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले वे 14 वे भारतीय खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा को जगह भारतीय टीम में विरेंद्र सेहवाग की जगह मिली थी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन पर भरोसा करके वनडे में उन्हें जगह दी थी। आज रोहित शर्मा शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने उतरते हैं और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बात अगर 2019 के विश्व कप की करें तो रोहित शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी एक विश्व कप में 5 से ज्यादा शतक लगाए है। यह अपने आप मे एक बड़ा रिकार्ड है।रोहित शर्मा के बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ही लोग उन्हें हिटमैन के नाम से बुलाते हैं। रोहित शर्मा को विराट कोहली की अनुपस्थिति में जब भी कप्तानी दी गई उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को हमेशा बखूबी निभाया है।

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान है। रोहित शर्मा को एक बेटी है जिसके साथ वो मस्ती करते देखे जाते है ।

ADVERTISEMENT

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *