भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा खेल रत्न के लिए हुए नॉमिनेट
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हर साल खेल रत्न अवॉर्ड जिसे राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के नाम से जानते हैं, दिया जाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस साल के लिए खेल रत्न पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है।
बता दें कि रोहित शर्मा पिछले 4 सालों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय टीम को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। इसलिए क्रिकेटरों में रोहित शर्मा इस सम्मान को पाने के लिए सबसे ज्यादा योग्य हैं। अगर रोहित शर्मा को यह खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है तब यय सम्मान पाने वाले वो चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। इसके पहले अब तक तीन क्रिकेटरों को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
पहली बार खेल रत्न का पुरस्कार भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 1998 में दिया गया था। इसके बाद 2008 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन को महेंद्र सिंह धोनी को खेल रत्न पुरस्कार मिला था और साल 2018 में भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें : जानिए गॉड गिफ्टेड से हिटमैन तक कैसा रहा रोहित का सफर
महेंद्र सिंह धोनी को साल 2008 में टी-20 विश्व कप में जीत दिलाने के लिए यह सम्मान दिया गया था और इस बार साल 2020 में रोहित शर्मा को इस सम्मान के लिए नॉमिनेशन मिला है।
मालूम हो कि अब रोहित शर्मा के नाम कई सारे विश्व रिकार्ड दर्ज है जिसमें वनडे में तीन बार दोहरा शतक बनाने का अनोखा रिकॉर्ड अब तक सिर्फ एकमात्र क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। इसके अलावा T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 4 शतक बनाए हैं जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। किसी विश्व कप मैच में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने साल 2019 में खेले गए विश्व कप में 5 शतक बनाए थे ।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा एक बेमिसाल क्रिकेटर
अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच में विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा ने अब तक भारत के लिए 224 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उनका औसत 49.27 का है और कुल उन्होंने 9115 रन बनाए हैं, जिसमें रोहित शर्मा ने अब तक अपने नाम 29 शतक और 43 अर्धशतक भी बनाया है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने अब तक 108 T20 मैच भी खेल चुके हैं।
मालूम हो कि खेल रत्न पुरस्कार को खेल के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के तौर पर जाना जाता है और खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले खिलाड़ियों को ही हर साल एक खिलाड़ी को खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाता है। साल 2019 का खेल रत्न पुरस्कार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को दिया गया था। खेल रत्न पुरस्कार के तहत मेडल, 7.5 लाख रुपए नगद और प्रमाण पत्र दिया जाता है। खेल रत्न देने की शुरुआत 1991-92 से की गई थी।