अफ्रीका का यह राजा हर साल शादी करता है और जी रहा आराम की जिंदगी
दुनिया के अधिकांश देशों से राजशाही व्यवस्था को सालो पहले से खत्म कर दिया गया है। लेकिन अफ्रीका में आज भी एक ऐसा देश है जहां पर राजशाही सत्ता अब भी लागू है।
इस देश का नाम है – Swaziland। स्वाजीलैंड साल 2018 में अपने देश की आजादी का जश्न मनाया है और इस मौके पर स्वाजीलैंड के राजा ने अपने देश का नाम बदलकर “द किंगडम ऑफ एस्वतीनी” ( The kingdom of eswatini ) रख दिया। इस देश की कुल आबादी करीब 13 लाख के आसपास है।
लेकिन यह देश बेहद गरीब है और यहाँ की करीब 63 फीसदी आबादी आज भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने के लिए मजबूर है।
लेकिन इस दयनीय स्थिति के बाद भी Swaziland के राजा मस्वती तृतीय एक ऐसा राजा है जो ऐसो आराम की जिंदगी जी रहा है और हालात यह है कि उसकी संपत्ति में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है।
मस्वती तृतीय को दुनिया के सबसे धनी राज्यों में गिना जाता है। बताया जाता है कि इसके पास 14 अरब से भी ज्यादा की कुल संपत्ति है।
Swaziland के इस राजा के पास 19 रोल्स रॉयस, 20 मर्सिडीज कार और 12 बीएमडब्ल्यू कार के अलावा अन्य कई लग्जरी कारें हैं।
Swaziland में हर साल अगस्त से सितंबर तक महारानी की मां के शाही गांव लुदजीजीनि में ‘उमहलांगा’ सेरेमनी का त्यौहार मनाया जाता है।
कहा जाता हैं कि इस सेरेमनी में दस हजार से भी ज्यादा कुवाँरी लड़कियां और बच्चियाँ शामिल होती हैं और इस त्यौहार में ये लड़कियां राजा के सामने नाच गान करती हैं।
नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक Swaziland का राजा उन्हीं लड़कियों में से अपने लिए हर साल एक नई दुल्हन का चुनाव करता है।
खास बात यह है कि इस मौके पर यह लड़कियां बिना कपड़ों में ही राजा के सामने ही नहीं बल्कि समस्त प्रजा के सामने भी नृत्य करती है।
बता दें कि Swaziland के राजा मस्वानी तृतीय ने 1986 में देश की सत्ता संभाली थी और उस समय उसकी उम्र महज 18 साल की थी।
यह भी पढ़ें :– आइए जानते हैं उन मशहूर वैज्ञानिकों को जिनकी जान उनके आविष्कार के चलते ही गई
उस समय यह दुनिया का सबसे युवा शासक था। बताया जाता है कि यह राजा अब तक कुल 15 शादीयाँ कर चुका है जिससे उसे कुल 23 बच्चे हैं।
हालांकि इस राजा ने अपनी 15 पत्नियों में से केवल प्रथम दो पत्नियों को ही पत्नी का सम्मान दिया है। बता दें कि साल 2015 में भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यह राजा भारत भी आ चुका है और उसके साथ ही उसकी 15 पत्नियां और बच्चों के अलावा 100 नोकर भी साथ आए थे।
बताया जाता है कि इस राजा को दिल्ली में ठहराने के लिए एक फाइव स्टार होटल में 200 कमरे बुक करके ठहराया गया था।
यह अपने आप में बेहद हैरान कर देने वाली बात है कि आज के समय भी दुनिया मे कही राजशाही शासन व्यवस्था है और कोई राजा इतनी लग्जरी भरी ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा है जबकि उसकी प्रजा बेहद दयनीय स्थिति में जी रही है और भारत उसकी मेजबानी भी कर चुका है।