आंखों की थकावट और सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके
जब बहुत ज्यादा देर तक जब सोने के बाद सुबह सो कर उठे हैं तो अक्सर हमारी आंखें सूजी हुई और थकी हुई नजर आती हैं।
कई बार तो ऐसा लगता है मानो हम न जाने कितनी देर से सो रहे हैं, लेकिन नींद अभी भी पूरी नही हुई है। लेकिन इसका कारण आंखों की थकान भी होती है।
ऐसे में आंखों की अच्छी देखभाल करना बेहद जरूरी है। आंखों की सूजन और थकान को दूर करने के लिए आज हम इसके उपाय के बारे में जानेंगे –
आँखों के लिए ठंडा दूध (Cold Milk For Eyes ) :-
आंखों के लिए ठंडा दूध बहुत फायदेमंद होता है। इससे आंखों की ताजगी को बनाए रखा जा सकता है। इसकी मदद से आंखों की थकान भी दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक कप दूध में रुई को डूबा कर रखे फिर उसे आंखों पर रखना होता है। ऐसा करने से आंखों की थकान भी दूर हो जाती है और आंखों को ठंडक मिलती है।
आँखों की सूजन दूर करने में नमक फायदेमंद
( Salt Is Beneficial In Relieving Swelling Of Eyes ) :-
जैसा कि हम जानते ही हैं नमक में सोडियम पाया जाता है। इसमे पानी को धारण करने की क्षमता होती है। जब नमक का अधिक सेवन किया जाता है तब इससे आंखों के नीचे सूजन की समस्या पैदा हो जाती है।
सूजन के कारण ही कई बार हमारी आंखें थकी थकी से दिखती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए नमक की मात्रा को कम करना जरूरी है। लेकिन हमारी आंखों के अलावा हमारे शरीर के लिए भी नमक की जरूरत होती है।
इसलिए हम नमक खाना बंद नही कर सकते हैं। क्योकि नमक न खाने से भी शरीर को कई प्रकार से नुकसान पहुंचने लगता है। इसके लिए नमक की मात्रा को बस सीमित करना जरूरी है।
अधिक पानी से आंखों की थकान कम करें
( Reduce Eye Fatigue With Drinking More Water ) :-
कई बार जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तब उसकी वजह से आँखों मे पानी की कमी की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से आंखों में भी थकान और सूजन नजर आने लगता है।
ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हमें नियमित रूप से कम से कम रोजाना 2 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे आंखों की थकान को दूर करने में बहुत मदद मिलती है।
बर्फ से आंखों की थकान दूर करें ( Relieve Eye Fatigue With Ice ) :-
लगभग हर घर के फ्रिज में बर्फ पाई जाती है। इसका प्रयोग करके आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है और आंखों की थकान को भी कम किया जा सकता है।
आंखों पर बर्फ लगाना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा करने से आंखों में ताजगी बनी रहती है और थकान भी जल्दी दूर हो जाती है। इसके लिए अपनी आंखों पर बर्फ के टुकड़े को तब तक रखें जब तक यह पिघल न जाए।
इन बातों का ध्यान रखें ( Keep These Things In Mind ) :-
आंखों की अच्छी सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आंखों को बार-बार झपकाया जाए। इससे आंखों की एक्सरसाइज हो जाती है और हानिकारक कणों से भी छुटकारा मिल जाता है।
ऐसा करने से आंखों की थकान भी दूर हो जाती है। जितनी ज्यादा तेजी से आंखों को झपकाया जाता है उतनी तेजी से आंखों की एक्सरसाइज होती है और थकान दूर होती है।
जो लोग लैपटॉप स्क्रीन के सामने लंबे समय तक काम करते है उनके लिए आंखों की यह एक्सरसाइज करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।
यह भी पढ़ें : मिर्च खाना है फायदेमंद इससे हार्ट अटैक आने का खतरा 60% तक कम हो जाता है
नोट ( Note ) :-
यह बातें आंखों की सूजन और आंखों की थकान को कम करने में मददगार है। लेकिन अगर आंखों में किसी भी अन्य प्रकार की समस्या है तो इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
अपनी डाइट में भी किसी भी तरह के बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है नही तो कई बार गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।